Friday, 19 August 2016

जीवन की उत्पत्ति (Origin of Life)

इस पृथ्वी पर जीव का अस्तित्व प्रारंभिक काल में नहीं था ! पृथ्वी के निर्माण के प्रारंभिक काल में इतना अधिक ताप था की जीव का उस समय उपस्थित होना असंभव था ! तब प्रश्न यह उठता है की आज पृथ्वी पर भातिं - भातिं के जो असंख्य जीव - जंतु उपस्थित है , उनकी उत्पत्ति कब और कैसे हुई !
जीवन की उतपत्ति की विषय को लेकर अनेक कल्पनाएँ की जाती रही है ! कुछ वैज्ञानिको का तो अपने प्रयोगों द्वारा ऐसी परिस्थितियाँ उत्पन्न करने में सफल भी हुए है , जिनमे जीव उत्पत्ति होने की कल्पना की जा सकती है ! इन वैज्ञानिको का मत है की यदि आदि पृथ्वी में कुछ भौतिक - रासायनिक गुण विधमान थे , तो हम सहज ही विश्वास कर सकते है की काफी लम्बे समय के पश्चात जीवन की उत्पत्ति एक अनिवार्य घटना थी ! इनका यह भी मत है की जीवन का उद्धव एक लम्बे समय में जटिल चरणों (Steps) में हुआ है !

No comments:

Post a Comment